सकेतड़ी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 162 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था। इसमें रक्त एकत्रित पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने किया।
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी अशोक दास मित्तल ने किया। इस दौरान अशोक मित्तल ने कहा कि रक्तदान करना हर स्वस्थ व्यक्ति का सामाजिक दायित्व बनता है और उसे स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करना चाहिए। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश संगर ने युवाओं से रक्तदान में हिस्सा लेने और समाज को प्रेरित करने का आह्वान किया।
राकेश संगर ने बताया कि मई एवं जून में 21 कैंपों का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि गर्मियों में अस्पतालों में रक्त की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए संघ द्वारा कैंपों के आयोजन की यह मुहिम छेड़ी गई है। इस अवसर ऑरगन डोनेशन काउंटर भी लगाया गया। इस अवसर पर संघ के सुभाष गुप्ता ने कहा कि हमें इस भलाई कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।