चंडीगढ़। यूटी प्रशासन से मिले नोटिस के बाद नगर निगम अब डिस्पेंसरी और स्कूलों की रिपोर्ट बनाने में जुट गया है। नगर निगम को जल्द दोनों रिपोर्ट गवर्नर को देनी हैं। उसके बाद निर्णय किया जाएगा कि स्कूल व डिस्पेंसरी निगम के पास रहेंगी या प्रशासन अपने अंडर में लगा।
नगर निगम शहर के आठ प्राइमरी स्कूल और 21 डिस्पेंसरीज संचालित करता है। इसके लिए निगम ने अतिरिक्त बजट की डिमांड की थी। कई बार बजट नहीं होने के चलते निगम के प्रोजेक्ट अधर में लटक चुके हैं। अगले माह होने वाली एडवाइरी काउंसिल की मीटिंग में इस पूरी रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।
एडवाइजर मनोज परिदा का कहना है कि इससे पहले भी कई बार स्कूल और डिस्पेंसरी को लेने के लिए एमसी के साथ मीटिंग हो चुकी है। अब केवल इस पर मुहर लगना बाकी है। हालांकि साल 2010 में प्रशासन ने ही आठ स्कूलों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए नगर निगम को दे दिया था। इससे पहले इन स्कूलों का संचालन प्रशासन के एजुकेशन डिपार्टमेंट से किया जाता था।