फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनास के लोगों को नोटिस जारी करेगा सीएचबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के तहत धनास के लोगों को दोबारा नोटिस जारी करने जा रहा है। यहां पर सीएचबी का सबसे अधिक करीब आठ करोड़ का रेंट बकाया है। कैंप लगाने के बावजूद यहां के लोगों ने रेंट नहीं जमा किया है। इसके बाद सीएचबी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शहर भर में स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के अंदर लोग अपना रेंट नियमित रुप से जमा नहीं करवा रहे हैं। इसकी रिकवरी के लिए बोर्ड ने सिटी के विभिन्न इलाकों में कैंप भी लगाया था, लेकिन अभी भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपना रेंट नहीं जमा करवाया है। इसमें सबसे अधिक धनास से 8 करोड़ रुपये की रिकवरी की जानी बाकी है। अधिकतम लोगों ने यहां पर नोटिस के बावजूद भी रेंट जमा नहीं करवाया है। यही कारण है कि ऐसे सभी लोगों को बोर्ड फ्रेश नोटिस जारी कर रहा है। इसके लिए बोर्ड ने हाल ही में डिफाल्टरों की नई सूची जारी की है, जिसमें 5700 के करीब डिफाल्टर बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें