फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः ‘भाबी जी घर पर हैं’ के लिए रोहिताश्व गौड़ को ‘बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल’ का खिताब

Sat, 29 Jun 2019 09:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
रोहिताश्व गौड़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कालका निवासी एवं बॉलीवुड कलाकार रोहिताश्व गौड़ को मशहूर इवेंट कंपनी सेलेब-एम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एंड टीवी पर प्रासारित होने वाले हास्य धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ के लिए बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के खिताब से नवाजा गया। इन दिनों रोहिताश्व गौड़ एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले हास्य धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर हैं’ मेें मनमोहन तिवारी के किरदार में नजर आ रहे है, धारावाहिक में उनकी कॉमेडी सभी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रोहिताश्व की इस उपलब्धि पर शहरवासियों सहित उनके परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


यह अवार्ड उन्हें शिव सेना के वरिष्ठ मंत्री दीपक वसंत कासेकर ने दिया। शूटिंग सेट पर से अमर उजाला से बात करते हुए रोहिताश्व ने बताया कि सेलेब-एम हर साल फिल्म व टीवी जगत के कलाकारों को सम्मानित करती है। लेकिन इस बार उन्हें एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले हास्य धारावाहिक ‘भाबी जी घर पर है’ में बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वह इस अवार्ड को हिंदी रंगमंच की नामचीन हस्ती एवं उनके प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय पिता सुदर्शन गौड़ एवं माता आशा गौड़ को समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि आज उनके आशीर्वाद की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

कपिल शर्मा सहित कई दिग्गज लिस्ट में हैं शामिल
रोहिताश्व ने बताया कि सेलेब-एम द्वारा कई दिग्गज कलाकारो को सम्मानित किया जा चुका है जिसकी फेहरिस्त बहुत लंबी है। बताया कि स्टैंड अप कामेडी के लिए कपिल शर्मा, सुनील पॉल, राजू श्रीवास्तव व परेश रावल, राजपाल यादव, मुकेश तिवारी भी इनके द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


धारावाहिक ‘लापतागंज’ के किरदार के लिए भी मिला था अवार्ड
रोहिताश्व को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड-2018 बेस्ट कॉमेडी एक्टर भी मिल चुका है इसके अलावा अपनी कॉमेडी के दम पर रोहिताश्व गौड़ चार बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड अपने नाम कर चुके हैं। जिसमें धारावाहिक ‘लापतागंज’ में मुकंदीलाल के किरदार के लिए, 2014 में ‘भाबी जी घर पर हैं’ के लिए उन्हें व उनके साथी कलाकार शिल्पा शिंदे को बेस्ट कामिक जोड़ी के लिए और 2017 व 2018 में उन्होंने बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी के लिए आईटीए अवार्ड हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें