फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स ने भीख मांग कर किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 2600 वोकेशनल टीचर्स ने शिक्षा सदन का गेट बंद करके उसके सामने भीख मांगकर एक घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। वोकेशनल टीचर्स ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग उनकी मांग मानने को तैयार नहीं हैं। वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उनकी मीटिंग बीजेपी नेता वीरेंद्र चौहान से हुई। इसमें डेलिगेशन के तौर पर गौरव राणा, सुनील मोर, नवीन, सुमनदीप और पवनदीप गईं थी। वीरेंद्र चौहान ने वोकेशनल टीचर्स की मांगे को ध्यानपूर्वक सुना और बुधवार तक ठोस समाधान निकालने का आश्वासन दिया है। राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स अपनी मांगों को लेकर संगठित हो चुके है वो अपनी मांगे पूरी करवाकर रहेंगे। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो पंचकूला में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वोकेशनल टीचर्स की मांगे जायज है सरकार को उनकी मांगे माननी चाहिए। राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने कहा कि शिक्षा विभाग जानबूझकर हमारी सैलरी बढ़ोतरी की फाइल को दबाकर बैठा है। प्राइवेट कंपनियों के समर्थन में शिक्षा विभाग है। हरियाणा सरकार के सामने वोकेशनल टीचर्स का शोषण हो रहा है। सरकार मूक बनकर देख रही है। प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार कर रहा है। सरकार को प्राइवेट कंपनियों को बाहर करके वोकेशनल टीचर्स को सीधे शिक्षा विभाग में रख लेना चाहिए। प्राइवेट कंपनियां एक वोकेशनल टीचर्स की 2600 रुपये कास्टिंग ले रही है और 2322 वोकेशनल टीचर्स प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से लगे हुए हैं। वोकेशनल टीचर्स ने अपनी सैलरी बढ़ोतरी और जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी की मांगो को लेकर 13 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें