फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः अब ई-बाइक से जाएं घूमने जाएं शहर, सात जगहों पर मिलेंगे चार्जिंग प्वाइंट, जानिए कहां-कहां

Mon, 24 Jun 2019 04:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ई-बाइक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ई-रिक्शा, ई-बाइक व ई-कार को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। शहर की सात पार्किंगों में निगम की ओर चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इन चार्जिंग पॉइंट पर प्रति यूनिट के हिसाब से रुपये देने होंगे। वहीं पार्किंग का शुल्क भी देना होगा। इससे मार्केट निकले लोगों को रास्ते में किसी भी तरह की समस्या न होगी।
विज्ञापन


राजस्थान इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टूमेंट लिमिटेड के रीजनल हेड राजीव अग्रवाल ने बताया कि सुखना लेक, मनीमाजरा, सेक्टर 22, 34, 35, 7, 20 पर चार्जिंग पॉइंट बनाए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है कि लोग इलेक्ट्रिक बाइक व अन्य गाड़ियों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। इसके लिए रास्ते में चार्जिंग व अन्य समस्याओं को हल करने के लिए जगह-जगह यह सुविधा दी गई है।

इससे शहर में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लग सकेगी। वहीं प्रति यूनिट लाइट के साथ ही पार्किंग का चार्ज देना होगा। जो बहुत महंगा नहीं है। भारत सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्य किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर निगम के सहयोग से अन्य स्थानों पर भी चार्जिंग पॉइंट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदूषण मुक्त चंडीगढ़ बनाने के लिए यह एक कदम है। साइक्लिंग के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक व अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने का विचार कर रहे हैं। लोगों का बेहतर रिस्पांस मिला तो आगे अन्य जगह भी यह व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

- केके यादव, कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें