फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस की रिपेयर नहीं, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस की रिपेयर नहीं, मरीज हो रहे परेशान
विज्ञापन

- एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के बाद एंबुलेंस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के सेेक्टर-6 जनरल अस्पताल में खड़ी दो एंबुलेंस खराब हो गई हैं। जिस वजह से अधिकतर रेफर किए गए पेशेंट अपनी निजी गाड़ियों या कैब से जा रहे हैं। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एंबुलेंस ड्राइवर नहीं मिल रहे हैं। शहर के जनरल अस्पताल सहित सभी जगह कुल 12 एंबुलेंस तैनात हैं। इसमें अस्पताल में दो खराब एंबुलेंस खड़ी हैं। इसके बाद भी एंबुलेंस को सही नहीं करवाया गया है। अस्पताल से केवल एक एंबुलेंस से मरीजों को ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर -3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यहां पर पांच एंबुलेंस की ड्यूटी लगाई गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अधिकतर यहां पर तैनात है। इस कारण अस्पताल से एक एंबुलेंस बची है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए अपने वाहन से ले जाना पड़ रहा है। इस कारण सीनियर सिटीजन, घायल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-10 से इलाज कराने आई संध्या देवी ने बताया कि डॉक्टरों ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है। अब मुुझे एंबुलेंस के बजाय अपनी गाड़ी में जाना पड़ रहा है। इस कारण लोग परेशान रहे। सेक्टर-6 जनरल अस्पताल के सीएमओ योगेश शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस चल रही है। जो भी एंबुलेंस खराब हैं। उनकी रिपेयर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें