फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाई के अंतिम व निर्णायक मुकाबले में रूसी पहलवान इब्रागिम इयासेव को पटखनी दी ---

विज्ञापन
विज्ञापन
टाई के अंतिम व निर्णायक मुकाबले में रूसी पहलवान इब्रागिम इयासेव को पटखनी दी
विज्ञापन


- एमपी योद्धा ने मुंबई महारथी को 4-3 के नजदीकी अंतर से हराया
- विनेश फोगाट और पूजा ढांडा ने अपने-अपने मुकाबले जीते

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में आज की टाई का आकर्षण फोगाट बहनों, पूजा ढांडा तथा बेट्जाबेथा एंजेलिका के बीच हुआ मुकाबला रहा। लेकिन इनके स्टारडम के बीच वो संदीप तोमर ही थे जिन्होंने टाई का अंतिम व निर्णायक मुकाबला जीतकर सारी वाहवाही लूट ली। उनकी जीत से एमपी योद्धा 4-3 के नजदीकी अंतर से टाई अपने नाम करने में सफल रही।
मुंबई महारथी की विनेश फोगाट ने एमपी योद्धा की ओर से खेल रही अपनी बहन रितु फोगाट को कुश्ती का कहकरा तरीके से सिखाया और वीरवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम में दिन का दूसरा मुकाबला रहम दिखाए बिना 15-0 के विशाल अंतर से जीत लिया। एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश इस मुकाबले में जबरदस्त फार्म में नजर आईं। अपनी छोटी बहन व 2016-17 की कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता के लिए किसी तरह की संभावना रख छोड़ी। विनेश ने अपना मुकाबला जीतकर मुंबई को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था।
विज्ञापन

एमपी योद्धा का भविष्य इस बात पर निर्भर था कि उसकी वर्ल्ड चैंपियनशिप कांस्य पदकधारी और 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता पूजा ढांडा पैन अमेरिकन चैंपियनशिप की बेट्जाबेथा एंजेलिका के खिलाफ 57 किलो की महिला कुश्ती में कैसा प्रदर्शन करती हैं। पहले राउंड के बाद पूजा 1-2 से पिछड़ रही थीं। पिछले साल पिन फाल तकनीक के जरिये अपने ज्यादातर मुकाबले जीत चुकीं पूजा ने आज भी इसका इस्तेमाल किया और कुश्ती खत्म होने से पहले 5-2 की बढ़त पर आ गईं। मुंबई महारथी की वेनेजुएलाई पहलवान बेट्जाबेथा ने और दो अंक बटोरे, लेकिन पूजा ने न केवल अपनी बढ़त को कायम रखा बल्कि दो अंक और लेकर मुकाबला 7-4 से जीत लिया और योद्धा की वापसी कराई। स्कोर 2-2 से बराबर हो गया।
टाई का निर्णायक मुकाबला 57 किलोग्राम में मुंबई के रूसी पहलवान इब्रागिम इयासोव और एमपी योद्धा के संदीप के बीच था। इब्रागिम एक समय 4-0 की बढ़त पर थे लेकिन संदीप ने पिन फॉल करके चार अंक बटोर लिये और ब्रेक के समय स्कोर 4-4 था। संदीप ने दूसरे राउंड में फिर पिन फॉल दांव पर चार अंक बटोर कर 8-4 की अच्छी बढ़त बना ली। उन्होंने एक जवाबी हमले में दो अंक और अर्जित किए। संदीप ने यह मुकाबला 10-7 के अंतर से जीता और टाई एमपी योद्धा के पक्ष में 4-3 से कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले 2018 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक पुनिया ने मुंबई महारथी को 3-2 से बढ़त दिलाई। उन्होंने 86 किलोग्राम के मुकाबले में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन दीपक को 4-0 से हराया। योद्धा की एलिसमोनोलोवा ने 62 किलो के महिला मुकाबले में मुम्बई महारथी की शिल्पी यादव को 4-0 से हराया। इस परिणाम के बाद स्कोर 3-3 से बराबर हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें