फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की तल्खी के बाद कमेटी ने शुरू की घोटाले की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय मंत्री की तल्खी के बाद कमेटी ने शुरू की घोटाले की जांच
विज्ञापन


- कमेटी ने ठेकेदार और अन्य कई लोगों की पूछताछ
- 15 दिन के भीतर कमेटी निकाय मंत्री को सौंपेगी जांच रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर के चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी की ओर से चौकों के काम से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्माण करने वाले ठेकेदार से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मौके पर भी विजिट करके काम का जायजा लिया गया। एक चौक के निर्माण पर लगभग 20 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है, जिसके संबंध में दिए गए बिलों व किस आइटम का कितना रेट दिया गया है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कुछ आइटम के रेट ठेकेदार की ओर से ज्यादा लगाए गए हैं, तो कई ऐसी आइट्मस भी है जिनका रेट कम भी लगाया गया है। कमेटी के चेयरमैन विशाल सेठ ने बताया कि कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। जांच कमेटी देख रही है कि आइट्मस रेट में कहां और किस स्तर पर फर्क आया है। वहीं ठेकेदार संदीप शर्मा की ओर से एक शिकायतकर्ता पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया है। ठेकेदार ने एक शिकायतकर्ता पर आरोप लगाया है कि वह कई बार उससे पैसे की मांग कर चुका था। वह उसे धमकी देता था कि यदि तुमने मुझे 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसके और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। संदीप शर्मा ने कहा कि नगर निगम की ओर से जितने में चौक के निर्माण का काम दिया गया है उतने में ही वह चौक बनाए हैं। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया तो किसी को भी रिश्वत क्यों देता। अब झूठे आरोप लगाकर मीडिया को गुमराह करके कुछ लोग झूठी शिकायतें देकर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। दरअसल नगर निगम की ओर से शहर में आठ राउंड अबाउट्स के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का काम टेंडर करके अलॉट किया गया था। जिसके बाद चौकों का निर्माण अब हो गया है। चौकों का निर्माण जब अंतिम दौर में आया, तो कुछ लोगों ने सोशल मीडिया और हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन को शिकायत देकर आरोप लगाये थे कि चौकों के निर्माण में बड़ा घोटाला हुआ है। जनता के पैसे की बर्बादी हुई है। जिसके बाद मंत्री कविता जैन ने एक कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिये हैं। अब कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें