फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वजीत ने राष्ट्रीय तलवार बाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वजीत ने राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
विज्ञापन

पंचकूला। ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल, पंचकूला के 12वीं के छात्र विश्वजीत ठाकुर ने उत्तराखंड में फेंसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 26वीं राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। हाल ही में संपन्न इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वहीं विश्वजीत ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पर्धा में योग्यता प्रमाण पत्र के साथ एक रजत पदक हासिल किया। विश्वजीत ने अपने कोच कोमल से तलवारबाजी की कला सीखी है। प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर लौटे विश्वजीत ने कहा कि मेरा ध्यान अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तलवारबाजी चैंपियनशिप पर रहेगा। वह पिछले तीन सालों से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में तलवारबाजी का अभ्यास कर रहा है। इससे पहले मैंने फेंसिंग एकेडमी, सेक्टर-10, चंडीगढ़ से तलवारबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें