दो वकीलों की गिरफ्तारी पर अदालत की रोक
नगर काउंसिल प्रधान हरविंदर सिंह बंटी की आत्महत्या का मामला
आरोपियों की गिरफ्तार न हुई तो संघर्ष करेगा शिअद का बीसी विंग
अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा। नगर काउंसिल प्रधान हरविंदर सिंह बंटी की आत्महत्या के मामले में मुलजिमों की गिरफ्तारी को लेकर दिए धरना मंगलवार को एसएसपी मनधीर सिंह के भरोसे के बाद परिवार ने कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। दूसरी तरफ मुकदमे में शामिल 20 व्यक्तियों में से एडवोकेट सुशील बंसल और सवरनजीत सिंह दल्यो की गिरफ्तारी पर अदालत ने रोक लगा कर पुलिस की प्राथमिक जांच में शामिल होने के हुक्म जारी किए हैं ।
इसके अलावा मुकदमे में शामिल 5 व्यक्तियों की पत्नियों की ओर से पंजाब एड हरियाणा हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर करके कुछ निजी व्यक्तियों द्वारा परिवारों को नाजायज तौर और तंग परेशान करने के आरोपों के तहत अदालत नेा पुलिस को आोरपियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। उधर, शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग के जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह ठेकेदार ने कहा कि नगर काउंसिल बुढलाडा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह बंटी की मौत मामला में अभी तक नामजद आरोपियों को काबू नहीं किया गया। उन्होंने पुलिस को अपील की कि आरोपियों को जल्द से जल्द काबू किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों को काबू न किया तो बीसी विंग बड़ा संघर्ष छेड़ने को विवश होगी। इस मौके पर लाल सिंह ठुठियावाली, हरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, बलकार सिंह, जगतार सिंह सरपंच समेत अन्य सदस्य हाजिर थे।