होशियारपुर। स्वामी सर्वानंद क्रिकेट अकादमी मल माजरा के कोच तारा चंद व सरपंच वरिंदर पठानिया की अध्यक्षता में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। टूर्नामेंट के फाइनल में एचडीसीए ने माहिलपुर क्रिकेट अकादमी को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माहिलपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में मात्र 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें प्रिंस ने 38 रन, शक्तिमान सोनू ने 20, कप्तान मनदीप मंगा ने 19 रनों का योगदान दिया।
एचडीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष घई ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए, करण चावला ने 28 रन देकर तीन विकेट ली । लक्ष्य का पीछा करती हुई एचडीसीए की टीम ने मात्र 18.3 ओवरों में 111 रन बनाकर नौ विकेटों से मैच जीत कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। आशीष घई 60 रन नाबाद, करण चावला 35 रन नाबाद। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच और मन ऑफ दी सीरीज आशीष घई रहे। मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने स्वामी सर्वानंद क्रिकेट अकादमी की तरफ से करवाए क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना की। होशियारपुर की क्रिकेट को बढ़ाने के लिए ऐसे टूर्नामेंट कराने जरूरी एवं विजेताओं खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर सरपंच वरिंदर पठानिया, अकादमी कोच तारा चंद, सुबेदार कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, राकेश कुमार, तरलोचन सैनी, नवतेज सिंह तेजू, सतनाम सिंह, रॉकी कुमार, दीपू माल माजरा, नितिन कुमार, राहुल कुमार, मुनीष कुमार, लकी कुमार मौजूद थे।