फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की नाकामी से बढ़ रही है पैट्रोल डीजल की कीमतें: सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘केंद्र की नाकामी से बढ़ रही पेट्रोलियम की कीमतें’
विज्ञापन

होशियारपुर। आम आदमी पार्टी के दोआबा जोन प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा ने शुक्रवार को पेट्रोलियम पदार्थों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी केंद्र सरकार की नाकामी को साबित कर रही है। केंद्र सरकार ने पैट्रोल और डीजल के दामों में कमी नहीं की तो आम आदमी पार्टी संघर्ष करेंगी। सचदेवा यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

सचदेवा ने कहा अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी होना कोई नई बात नहीं है। पहले भी क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। जब 105 रुपये प्रति बैरल क्रूड की कीमत पहुंची थी, तब देश में 60 से लेकर 65 रुपये तक पेट्रोल मिलता था। मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ने लगी। जब गुजरात और कर्नाटक में इलेक्शन थे तो तेल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई। सचदेवा ने कहा महाराष्ट्र में अब पेट्रोल की कीमत 86 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। क्रूड के दाम बढ़ने पर सरकार टैक्स कम नहीं कर रही बल्कि तेल के दाम बढ़ाए जा रही है, जिससे आम लोगों की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें