फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कौंसिल खन्ना की मासिक मी टिंग में हुआ जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल की बैठक में कांग्रेस और भाजपा पार्षद भिड़े
विज्ञापन

लाइनपार प्रोजेक्ट को लेकर हुए विवाद में नौबत हाथापाई तक पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
नगर काउंसिल खन्ना की सोमवार को आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ। लाइनपार प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस पार्षद गुरविंदर सिंह लाली और भाजपा पार्षद सरबदीप सिंह काली राव के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। अन्य पार्षदों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। हंगामे के चलते करीब 15 मिनट तक बैठक की कार्यवाही ठप रही।
काउंसिल हाल में प्रधान विकास मेहता की अगुवाई में बैठक शुरू हुई। पूर्व प्रधान अकाली पार्षद इकबाल सिंह चन्नी प्रधान विकास मेहता से इस बात पर उलझ गए कि उनके साथ बैठे ईओं रणबीर सिंह को उनकी जगह से उठाकर उनकी जगह पर पूर्व वाइस प्रधान व काग्रेसी पार्षद विजय शर्मा को क्यों बैठाया गया। इस पर प्रधान ने समझाया कि आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा। इसके बाद मीटिंग दोबारा से शुरू हुई कि तभी आउट आफ एजेंडा में रेलवे लाइन पार इलाके में सीवरेज के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को लेकर बीजेपी पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव व कांग्रेसी पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों हाथापाई करते हुए एक दूसरे का गला पकड़ने लगे। अन्य पार्षदों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि वार्ड नंबर 3 से पार्षद गलाली सीवरेज समस्या को लेकर अपना पक्ष रख रहे थे। उनका कहना था कि डीपीआर पास होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इसमें केवल क्रेडिट लिया जा रहा है। काम करने को कोई राजी नहीं है। इस पर भाजपा दल के नेता सर्वदीप सिंह कालीराओ ने कहा कि सीवरेज समस्या के मुद्दे पर सियासत की बजाय इसके हल की तरफ ध्यान दिया जाए तो बेहतर होगा। इस पर कालीराओ और लाली में बहस हो गई। कालीराओ ने लाली से कहा कि बाहर आ हुणे देख लैंदे आ..... तो इस पर भड़के लाली भी कालीराओ की तरफ जाने लगे। काउंसिल प्रधान विकास मेहता समेत अन्य पार्षदों ने ने कालीराओ को पकड़ा। दूसरी तरफ म्यूनिसिपल इंपलाइज यूनियन प्रधान अनिल कुमार, ईओ रणबीर सिंह समेत लाली को पकड़कर बचाव किया। इस हंगामे में कुछ देर के लिए मीटिंग की कार्रवाई रुकी रही।
विज्ञापन

एलईडी लाइटों से परेशान दिखे सभी पार्षद
नगर काउंसिल पुरानी लाइटों को उतार शहर को एलईडी लाइटों से रोशन कर रही है। ज्यादातर पार्षद इन लाइटों से परेशान दिखे। सभी ने कहा कि प्राइवेट कंपनी वाले मनमर्जी करके लाइटें लगा रहे हैं। नई लाइटें खराब भी हो रही हैं। प्रधान विकास मेहता ने भरोसा दिलाया कि कंपनी को पेमेंट तभी होगी, जब सभी पार्षद काम से संतुष्ट होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें