टैक्स के खिलाफ वकीलों की हड़ताल
होशियारपुर। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पलविन्द्र सिंह घुम्मण के नेतृत्व में वकीलों ने अदालती कामकाज का बायकाट किया और हड़ताल पर चले गए। एसोसिएशन प्रधान घुम्मण ने कहा कि वह लोग पहले से ही सरकार को इनकम टैक्स भर रहे हैं। अब 200 रुपये प्रति महीने प्रोफेशनल टैक्स क्यों अदा करें। वकील इस टैक्स का जमकर विरोध करेंगे। इस मौके पर विजय परदेशी, विवेक भल्ला, केएस ठाकुर, गुरेंद्र सिंह, कमलजीत सिंह सरोआ, विनय कुमार शर्मा, गोबिंद जसवाल, गुरवीर सिंह रीहल, बृज ठाकुर, नरेंद्रजीत सिंह, माणिक डोगरा, बीआर नकड़ा, अमनदीप सैनी, देश गौतम, रवि हमरोल मौजूद थे।