फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 ओवर क्रिकेट मैच में सीएंडबी अकैडमी रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होशियारपुर। सीएंडबी क्रिकेट अकादमी की ओर से हेड कोच बलराज कुमार बल्लू की देखरेख में 30 ओवर का मैच सीएंडबी क्रिकेट अकादमी होशियारपुर, यंगस्टर क्रिकेट क्लब, जालंधर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

यंगस्टर क्लब जालंधर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यंगस्टर क्लब की टीम 25.4 ओवर में 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। यंगस्टर क्लब की तरफ से बल्लेबाज विक्की ने 30 गेंद में 31 रन, गौरव ने 15 गेंद में 19 रन बनाए। सीएंडबी की टीम से रमेश ने 3.4-0-28-4 और ईश्वर शांडिल्य ने 4-0-28-3 विकेट ली। सीएंडबी की टीम ने 140 रनों के लक्ष्य का पीछा किया और बल्लेबाजी करते हुए बहुत आसानी से 24.4 ओवर में 140 रनों का लक्ष्य पार कर लिया व 10 विकेट से जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में ईश्वर शांडिल्य ने 66 गेंदों में 65 रन की नाबाद पारी खेली। साथ में सागर ने भी 64 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेलते हुए बहुत आसानी से टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच ईश्वर शांडिल्य रहे। मौके पर क्लब के अध्यक्ष भगत राम, योगेंद्र शर्मा, चन्नन कौर, प्रवीन, चमन लाल, रविंदर कुमार लोईया, रितु शर्मा, ईशान भंडारी, असिस्टेंट कोच चंद्र शेखर, राज कुमार, आशीष माही, अजय, बलविंदर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें