फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महत्वपूर्ण खबर संगठनात्मक चुनाव: वोटर लिस्टों पर भिड़े कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ.......
विज्ञापन


संगठनात्मक चुनाव: वोटर लिस्टों पर भिड़े कांग्रेसी
- संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर फिर बुलवाई गई थी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक
- बैठक में जमकर हुआ हंगामा, तीखी नोकझोंक और बहस
अमर उजाला ब्यूो
चंडीगढ़।
हरियाणा कांग्रेस कमेटी कार्यालय चंडीगढ़ में वीरवार को संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर आयोजित बैठक में कांग्रेसी दिग्गजों में जमकर टकराव हुआ। वोटर लिस्टों के मसले पर कांग्रेसी जहां आपस में भिड़ गए, वहीं कुछ कांग्रेसियों ने संगठनात्मक चुनाव से पहले तैयार की गई वोटर लिस्टों को फर्जी तक कह दिया, जिसके बाद नोकझोंक और बढ़ गई।
बंद कमरे में हुई इस बैठक में हुड्डा और तंवर समर्थकों में तीखी बहस भी हुई। एक धड़े के कांग्रेसी दिग्गजों ने कहा कि संगठन चुनाव के लिए वोटर लिस्टें तैयार हो गई हैं और उन्हें किसी ने दिखाया तक नहीं, वे यह देखना चाहते हैं कि जिन लोगों को उन्होंने पार्टी से जोड़ा है और जिनके नाम उन्होंने वोटर लिस्ट में शामिल करने को दिए थे, उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल हुए या नहीं? इसी मसले पर काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और बहस का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

संगठन चुनाव के लिए नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी प्रदीप जैन ने माहौल को संभाला और बैठक का समापन किया गया। बैठक संपन्न होने के बाद प्रदीप जैन ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण रही और सभी ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव को लेकर पहले आयोजित की गई बैठक में व्यस्तताओं के चलते विधायक व सांसद नहीं आ पाए थे, इसलिए दोबारा इस बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें 11 विधायक, दो राज्यसभा व एक लोकसभा सांसद मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों में कोई टकराव नहीं है। उनके अनुसार बैठक बहुत अच्छे माहौल में खत्म हुई।
विज्ञापन


हुड्डा, तंवर एक मंच पर आए, 6 विधायक नदारद रहे
हालांकि इस बैठक केलिए कांग्रेस के सभी सांसदों और विधायकों को बुलाया गया था। तकरार के बावजूद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर इस बैठक केदौरान एक मंच पर दिखाई दिए, लेकिन एक-दूसरे के प्रति दोनों ही असहज दिखाई दिए। हुड्डा समर्थितविधायक भी मौजूद रहे, लेकिन विधायक किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई, रणदीप सुरेजवाला समेत अन्य दो विधायक नदारद रहे, जबकि राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा व शादी लाल बत्तरा व लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें