पंचकूला। हरियाणा पुलिस महानिदेशक के पीए समेत 14 लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-6 डीजीपी ऑफिस को सैनिटाइज किया गया है। पीए के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। इन लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।
पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि नगर निगम की तरफ से सेक्टर-6 डीजीपी ऑफिस को सैनिटाइज किया गया है। पीए के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट भी बनाई जा रही है। इसके अलावा पंचकूला में आए केस में सेक्टर-4 में 40 वर्षीय महिला, एमडीसी-5 की 46 वर्षीय महिला, सेक्टर-10 में 31 वर्षीय पुरुष, 57 वर्षीय बुजुर्ग, 50 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 में 33 वर्षीय, 19 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 में 58 वर्षीय महिला, एमडीसी 50 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय महिला भरेली, सेक्टर-6 में 30 वर्षीय पुरुष, गांव मौली से 31 वर्षीय पुरुष में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल और एंबुलेंस को भी सैनिटाइज किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना को हराने के लिए पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य कोरोना को हराना है। हम कोरोना को हराने के लिए सभी सार्थक कदम उठाने का तैयार हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि लोग भी बिना मास्क के बाहर न निकलें।