फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

manan 3

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से साढ़े तीन तोले की चेन छीनी, बाइक छोड़ गए
विज्ञापन

सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
रविवार देर शाम अपने मामा के घर जा रही एक महिला के गले से साढ़े तीन तोले की सोने की चेन लेकर अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए। आरोपी भागते समय हड़बड़ाहट में अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गए। उसे लोगों ने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सिटी बाइक के सहारे जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में वंदना धवन ने बताया कि वह बाठ वाली गलि में शाम को अपने मामा सतपाल गंडोत्रा को मिलने के लिए जा रही थी। जब महिला गली में दाखिल हुई तो पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे गले में पड़ी सोने की चैन को झपट ली। आरोपी जल्दबाजी में अपनी बाइक को वहीं छोड़ कर भाग गए। चंडीगढ़ नंबर की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पता चला है कि आरोपियों ने बाइक भी कहीं से चोरी की थी। हालाकि बाइक चोरी की घटनाओं में पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया हुआ हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों की तस्वीर कैद हो गई है। बता दें कि 3 दिनों में छीना झपटी कि यह दूसरी वारदात है। बाठ वाली गली की ही रहने वाली एक शिक्षक निर्मला देवी से भी दो दिन पहले व्यक्ति ने पर्स छीन लिया था। उसे पुलिस ने काबू कर लिया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें