फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 12 एचसीएस अधिकारियों के तबादले, बीडीपीओ का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 12 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को बीडीपीओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचसीएस अंकिता को जिला परिषद, फरीदाबाद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फरीदाबाद लगाया है। ज्योति को जिला परिषद, हिसार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हांसी-2, गौरव गुप्ता को जिला परिषद, भिवानी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तोशाम लगाया गया है।
विज्ञापन

अमित कुमार-दो को जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, राजौंद, आंचल भास्कर को जिला परिषद, कैथल का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, कैथल और रविंद्र मलिक को जिला परिषद, पानीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व बीडीपीओ बापौली नियुक्त किया है।
पुलकित मल्होत्रा को जिला परिषद, कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, लाडवा, अमित मान को जिला परिषद, सोनीपत का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, मुरथल, सिमरनजीत कौर को जिला परिषद, कुरुक्षेत्र का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, शाहबाद लगाया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार, रेणुका को जिला परिषद, हिसार का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हिसार-1, अंकिता वर्मा को जिला परिषद, नूहं का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तावडू और अमित को जिला परिषद, फतेहाबाद का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ साथ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें