चंडीगढ़। पंजाब में शनिवार को कोरोना संक्रमण के केसों में कमी देखने की मिली। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोरोना की चपेट में 307 नए मरीज आए वहीं 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 564 है।
विज्ञापन
पंजाब में शनिवार को लुधियाना में 38, जालंधर में 37, पटियाला में 21, एसएएस नगर में 61, अमृतसर में 31, गुरदासपुर में 18, बठिंडा में 15, होशियारपुर में 16, फिरोजपुर में एक, पठानकोट में 24, संगरूर में 2, कपूरथला में 9, फरीदकोट में 4, मुक्तसर में 4, फाजिल्का में एक, मोगा में एक, रोपड़ में तीन, फतेहगढ़ साहिब में 3, तरनतारन में 2, एसबीएस नगर में 8, बरनाला में 4 और मानसा में 4 मरीज पॉजिटिव पाए गए।