फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

790 उम्मीदवार देंगे पीयू में बीएड के लिए एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
790 उम्मीदवार कल देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


पीयू कैंपस में बनाए गए तीन सेंटर
परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में बीएड के लिए 790 उम्मीदवार 14 जुलाई शनिवार को पीयू कैंपस में बने तीन सेंटरों में परीक्षा देंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर परविंदर सिंह ने बताया कि बीएड की परीक्षा के लिए जो गाइडलाइन पीयू की ओर से जारी की गई है, उसका पालन करना अनिवार्य होगा।
स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से तीस मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद परीक्षा केंद्रों में रिपोर्ट करने वाले उम्मीदवार को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को अपने साथ प्रवेश पत्र लाना भी जरूरी होगा। सवालों का जवाब देने के लिए केवल काले या नीले बाल पेन का ही प्रयोग किया जा सकता है। दृष्टिहीन, दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) को 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए रोल नंबर को उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। बीएड की परीक्षा में गलत उत्तर देने पर माइनस मार्किंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद उम्मीदवारों द्वारा ओएमआर की कार्बन प्रतिलिपि अपने साथ ले जाने की इजाजत होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी दूरसंचार उपकरण मोबाइल फोन, कैलकुलेटर रखने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र के बाहर रखे ऐसे उपकरणों के नुकसान के लिए विश्वविद्यालय की कोई जिम्मेदार नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें