फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 11 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने 48 घंटे में दिल्ली से बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। मेडिकल जांच के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता ने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। जानकारी मिली कि वह बच्ची को दिल्ली ले गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि आरोपी बच्ची को अपने एक परिचित के पास दिल्ली लेकर गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से उसे जल्द पकड़ लिया। पंचकूला की पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने कहा कि अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें