सिटी से शुरू होगा ‘द रोड टू विंबल्डन’ का सफर
सीएलटीए में 11 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
दो खिलाड़ियाें को विंबल्डन देखने का मौका मिलेगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। टेनिस का वर्ल्ड कप कहे जाने वाला सबसे बड़ा टूर्नामेंट विंबल्डन खेलने का सपना विश्व भर के खिलाड़ी देखते हैं। इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेनी की शुरुआत ‘द रोड टू विंबल्डन’ से होती है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियाें के लिए होता है। इसके लिए विंबल्डन के भावी खिलाड़ियाें की तलाश शुरू होती हैं। द रोड टू विंबल्डन नेशनल सीरीज अंडर 14 टूर्नामेंट का आयोजन चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) सेेेक्टर 10 में 11 से 16 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। देश से शीर्ष स्तर के 16 टेनिस प्लेयर्स इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो खिलाड़ियाें को विंबल्डन में जाने का मौका मिलेगा।
चंडीगढ़ में ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन और द रोड टू विंबल्डन की टीम 10 मार्च को पहुंच जाएगी। इसके बाद द रोड टू विंबल्डन के हेड कोच डेन ब्लाक्सम सीएलटीए सेक्टर 10 में युवा टेनिस खिलाड़ियाें के लिए प्रशिक्षण क्लास भी लगाएंगे। इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी के लिए सीएलटीए में बड़े अधिकारियाें की मीटिंग भी बुलाई गई। इसमें सीएलटीए के पैट्रन इन चीफ रंजन कश्यप, प्रधान जीएस गिल भी शामिल होंगे।