फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों का किया गया चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंद्रह लेखकों की किताबों का ग्रांट के लिए चयन
विज्ञापन

-चुनी गई हरेक किताबों को दी जाएगी 15 हजार रुपये की ग्रांट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने पंद्रह लेखकों की किताबों का चयन साहित्य अकादमी की ग्रांट के लिए किया है। इन किताबों में दस किताबें हिंदी, दो अंग्रेजी, दो उर्दू और दो पंजाबी की किताबें शामिल हैं। चुनी गई किताबों में से हरेक को पंद्रह हजार रुपये की ग्रांट दी जाएगी।
विज्ञापन

हिंदी की किताबों में चमन शर्मा चमन, विवेक त्रिवेदी, सुमन, संगीता शर्मा, संजीव, शशि कुमार, अनंत शर्मा अनंत, मयंक, राजिंदर निशेश, नरेश कुमार का चयन किया गया। पंजाबी में बलविंदर चहल और साहिब सिंह अर्शी का चयन किया गया है। अंग्रेजी में कंवल प्रीत और नेहा सोई की किताब का चयन किया गया। उर्दू में कृष्ण कुमार तूर की किताब का चयन किया गया है। यह जानकारी चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के चेयरमैन माधव कौशिक ने दी। माधव कौशिक ने बताया कि इन सभी लेखकों से स्क्रिप्ट मंगवाई गई थी। जिसे ज्यूरी सदस्यों को भेजा गया और उसके बाद ज्यूरी ने इनका चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें