फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतो ने दौड़ाया तो नीलगाय के बच्चे ने गोल्फ क्लब में घुसकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


कुत्तों ने नील गाय के बच्चे पर किया हमला, गोल्फ क्लब में बची जान

सेक्टर 26 के पास कुत्तों ने दौड़ाया था, पीछे कुत्ते के काटने के निशान हैं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नील गाय का एक बच्चा सोमवार को कुत्तों का शिकार होते होते बच गया। कुत्तों ने उसे कई जगह से काट लिया। दौड़ते हुए जब वह गोल्फ क्लब में घुसा तो वहां मजदूरों और माली ने उसकी जान बचाई। फिलहाल नील गाय का बच्चा सेक्टर 38 स्थित एसपीसीए में है, जहां उसका इलाज चल रहा है। ठीक होने पर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर के वक्त सेक्टर 26 के जंगलों में नीलगाय का एक झुंड घूम रहा था। इसमें एक छोटा बच्चा भी था। कुत्ते नीलगाय के बच्चे की पीछे पड़ गए। वह दौड़ते-दौड़ते गोल्फ क्लब में घुस गया। वहां गोल्फ खेल रहे लोगों ने घायल नीलगाय के बच्चे को देखा तो तुरंत मजदूरों व माली को बुलाया और बच्चे को सुरक्षित गोल्फ क्लब की वर्कशॉप में बैठा दिया। इसके बाद वाइल्ड लाइफ की टीम को बुलाया। उन्होंने बच्चे को देखा तो उसके पीछे कुत्ते के काटने के निशान थे। खून भी निकल रहा था। वाइल्ड लाइफ की टीम नीलगाय के बच्चे को लेकर सेक्टर 38 स्थित एसपीसीए ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 38 और मौलीजागरा से पकड़े गए सांप
दूसरी तरफ बारिश का सीजन होने के कारण सांपों का निकलना जारी है। सेक्टर 38 स्थित सरकारी मकान के पास बने मिट्टी के चूल्हे में कोबरा सांप छिपकर बैठा था। घरवालों ने देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तो मौके पर पहुंची साथ ही वाइल्ड लाइफ की टीम को भी सूचना दे दी। कुछ ही देर में टीम पहुंची तो मात्र 10-15 मिनट के भीतर सांप को दबोच लिया गया। इसी तरह से मौलीजागरां के पुलिस चौकी में बने मंदिर में रेडस्नैक बैठा था। वहां भी वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर आई और मात्र पांच मिनट के भीतर सांप को पकड़ लिया। दोनों सांपों को नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें