फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

barnala 7

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौला परिषद के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव मंजूर
विज्ञापन

सुरक्षा प्रबंधों के तले एवं सिविल प्रसाशन की मौजूदगी में हुआ फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
धनौला नगर परिषद के 11 पार्षदों ने प्रधान चले आ रहे गुरजंट सिंह मान के खिलाफ सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पास कर दिया। साथ परिषद के उपाध्यक्ष रजिंदरपाल सिंह राजी को एक्टिंग प्रधान नियुक्त किया है। सदस्यों ने राजी को हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी है। इस अवसर पर सिविल प्रसाशन की ओर से तहसीलदार बरनाला हरमनोहर सिंह और नगर परिषद बरनाला के ई.ओ. परविंदर सिंह भट्टी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

नगर परिषद धनौला के कुल 13 पार्षद हैं। इनमें गुरजंट सिंह मान, उनकी पत्नी बलजीत कौर मान, रजिंदरपाल सिंह राजी, पार्षद सुरजीत सिंह, मुखत्यार कौर, मनपाल सिंह सराओं, मनीष कुमार, जसबीर कौर, जसमेल कौर, राजवंत कौर, बूटा खां, बहादर सिंह, अमनदीप कौर शामिल हैं। कुछ दिन पहले धनौला मंडी के पार्षदों ने राजिंदरपाल सिंह राजी को नगर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद 1 फरवरी को गुरजंट सिंह मान ौर राजिंदर राजी गुटों के बीच तनातनी हो गई थी। परिषद की सत्ता पर काबिज प्रधान को हटाने या नहीं हटाने के लिए डीएसपी बरनाला राजेश छिब्बर व धनौला थाना के प्रभारी मलकीत सिंह चीमा की मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर 5 फरवरी के लिए समझौता हो गया था। सोमवार को हुई बैठक मे प्रस्ताव पास करवाने के लिए दोनों गुटों की ओर से ऐडी चोटी का जोर लगाया गया। गुरजंट सिंह मान तथा बलजीत कौर मान पार्षदों पर विश्वास साबित करने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें