फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 15.9 किलोग्राम हेरोइन, 25.52 लाख की ड्रग मनी सहित 101 नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान 82वें दिन भी जारी रहा। पुलिस ने वीरवार को 101 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.9 किलो हेरोइन, 102 किलो भुक्की और 25.52 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह अब तक गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 12,650 हो गई है।
स्पेशल डीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया। 87 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 200 टीमों ने राज्य भर में 460 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान राज्य भर में 79 एफआईआर दर्ज की गई हैं। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 497 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए इंफोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी) लागू की है, जिसके तहत 109 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज के लिए प्रेरित भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें