फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा अस्पताल में की गई 24 घंटे निर्बाध बिजली की व्यवस्था : पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। राजिंदरा अस्पताल पटियाला में 15 अप्रैल को एक बार फिर से बिजली गुल होने की घटना को लेकर मुख्य जनहित याचिका पर फिर से सुनवाई की मांग को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए याची को नए सिरे से याचिका दाखिल करने की छूट दी है। पंजाब सरकार ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे निर्बाध बिजली की व्यवस्था कर दी गई है।
एडवोकेट सुनैना ने जनहित याचिका के माध्यम से यह मुद्दा उठाया है। याचिका में बताया गया है कि इससे पहले भी 4 फरवरी को राजिंदरा अस्पताल में 10 से 15 मिनट तक बिजली गुल रही थी, जिससे मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अदालत को यह भी याद दिलाया गया कि 25 फरवरी को पंजाब सरकार के मुख्य सचिव ने एक हलफनामा दायर कर यह वादा किया था कि 1 मार्च तक अस्पताल के सभी ब्लॉक्स और वार्ड्स में डीजी सेट्स और ऑटो स्विचओवर सिस्टम की व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जब सरकार और पीएसपीसीएल से जवाब मांगा तो इसे रूटीन मेंटेनेंस बता कर टालने की कोशिश की गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि इस दौरान बैकअप सप्लाई क्यों नहीं चालू की गई। याची ने बताया कि उसने ऑटो स्विचओवर की स्थिति जानने के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन किया था, लेकिन जवाब नहीं मिला। वायरल हुआ एक वीडियो भी अदालत के समक्ष लाया गया, जिसमें डॉक्टर बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन

याचिका में मांग की गई है कि न केवल राजिंदरा अस्पताल, बल्कि पंजाब के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी अस्पतालों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी वार्ड जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में। पंजाब सरकार ने बताया कि अस्पताल में 9 निर्बाध विद्युत आपूर्ति (यूपीएस) इकाइयां पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, राजिंदरा अस्पताल के भीतर 9 और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यूपीएस सिस्टम का विस्तार किया गया है। 25 जनवरी 2025 को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री और उसी विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी से राजिंदरा अस्पताल में डीजी सेटों का रखरखाव, सेवा और मरम्मत का काम इलेक्ट्रिकल डिवीजन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पटियाला द्वारा किया जाएगा। इमरजेंसी ब्लॉक, मदर एंड चाइल्ड केयर ब्लॉक, एक्स-रे और ओपीडी ब्लॉक, एमआरआई, जनरल वार्ड आदि जैसे महत्वपूर्ण ब्लॉकों की जरूरतों को पूरा करने वाले डीजी सेटों को स्वचालित स्विचओवर तंत्र से लैस किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें