फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के 10 मामले पाए गए हैं। इसमें आठ मामले पंचकूला के हैं, जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। पंचकूला में कोरोना से अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके अलावा जिले में 124 सक्रिय मामले हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.25 फीसदी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की द्वारा टेस्टों की संख्या करीब आठ सौ कर दी गई है। इसके माध्यम से प्रयास यह किया जा रहा है कि बची आबादी को जल्द कवर किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 181034 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14187 संक्रमित मिले हैं। पंचकूला के 10844 संक्रमित मामले शामिल हैं। वहीं, अब तक 10571 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें