चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को सेक्टर-38 निवासी महिला की मौत हो गई। वहीं 51 लोग संक्रमित हो गए। 26 लोगों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। कोरोना से संक्रमित लोग सेक्टर-4, 7, 8, 11, 18, 19 के अलावा सेक्टर-38 वेस्ट, खुड्डा लाहौरा, मलोया, मनीमाजरा, पीजीआई कैंपस के हैं। कोरोना से अब तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है और 21770 लोग संक्रमित हो चुके हैं।