फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 9 फरवरी से खुल जाएंगे 10 मेरिटोरियस स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में सरकारी स्कूलों को चरणबद्ध खोलने के बाद अब 10 आवासीय मेधावी स्कूलों (मेरिटोरियस) को भी खोल दिया जाएगा। अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, गुरदासपुर, फिरोजपुर, संगरूर और तलवाड़ा (होशियारपुर) स्थित आवासीय मेधावी स्कूलों में 9 फरवरी से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित हुई प्रवेश परीक्षा को इस साल आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले से ही पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण मेधावी स्कूल परिसरों में कोविड केयर सेंटर बनाए गए थे। अब हालात सुधरने के बाद इन स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। ये आवासीय स्कूल सोसायटी फॉर परमोशन ऑफ क्वालिटी एजुकेशन फॉर पूअर एंड मेरिटोरियस स्टूडेंट ऑफ पंजाब के अधीन चलाए जा रहे हैं। इसमें विशेष रूप से मेडिकल और इंजीनियरिंग संस्था में प्रवेश लेने के लिए, प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाएं पास करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बोर्डिंग और ठहरने संबंधी सुविधा सहित मुफ्त शिक्षा मुहैया करवाई जाती है।
इन स्कूलों को फिर से खोलने के फैसले के बाद विद्यार्थियों, अध्यापकों, मेस, कैंटीन वर्करों के लिए कोविड-19 के दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ पालन करने के लिए हिदायतें जारी की गई हैं। सिंगला ने बताया कि महामारी के कारण 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए पिछले साल प्रवेश परीक्षा नहीं करवाई गई थी। अब जिन्होंने पिछले साल प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा में नाम दर्ज करवाया था, उन्हें मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंगला ने बताया कि सभी मेधावी आवासीय स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों सहित मेधावी स्कूल, तलवाड़ा (होशियारपुर) में पढ़ते 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अपने माता-पिता की सहमति और कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट (आरटी-पीआरसी सर्टिफिकेट) पेश करने के बाद ही स्कूल में दाखिल हो पाएंगे। साथ ही सभी विद्यार्थी ज़रूरी सामान जैसे कि सैनिटाइजर, मास्क (धोने योग्य), साबुन, स्टेशनरी, पानी की बोतलें, कपड़े आदि लाएंगे और इन चीजों के आपस में साझा करने की आज्ञा नहीं होगी।
स्कूल के मुख्य द्वार पर सुरक्षा के लिए थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे स्कूल में दाखिल होने से पहले सभी आने वालों की कोविड संबंधी जांच की जा सके। विद्यार्थियों को स्कूलों में आने के बाद 24 घंटों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। हॉस्टल के कमरों के साथ-साथ क्लासरूमों में सामाजिक दूरी रखने का सख्ती के साथ पालन किया जाएगा।
हॉस्टल के कमरों में बेडों के दरमियान कम से कम 6 फुट की दूरी रखना अनिवार्य है और क्लासरूमों में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग बेंच मुहैया करवाए जाएंगे। सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए कक्षाओं के सेक्शनों की संख्या दोगुनी की जाएगी। पुरुष, महिला वार्डन हॉस्टल के प्रत्येक कमरे में सामाजिक दूरी के पालन संबंधी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें