फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद घायल हुए युवक की मौत ,हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। समीपवर्ती गांव आलीमेव में 16 अगस्त को हुई मारपीट से घायल युवक की मौत हो गई। बहीन थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नौ नामजद एवं चार पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जोगेंदर सिंह ने बताया कि मृतक जाहिद (31) के भाई मुकीम ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके भाई के साथ 16 अगस्त को अरु उर्फ आरिफ, राहुल, सलीम, हाफिज, मोमिन, अजरू, जावेद एवं चार पांच अन्य ने मिलकर मारपीट की थी। इसमें जाहिद को चोटें आईं थीं। जिसका इलाज चल रहा था। 18 अगस्त को जाहिद की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मुकीम का आरोप है कि मारपीट की चोटों से ही जाहिद की मौत हुई है। इस आधार पर बहीन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

मुकीम ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने साथियों के साथ बांधे हुए बाइक चोर को देखने गए थे। इस बीच आरोपियों ने उसके साथ एवं साथियों के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में जाहिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक नामजद आरोपियों में से एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नही आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें