फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रशिक्षण प्रत्येक संगठन की आज प्राथमिकता है। जो संगठन की विचारधारा से हमें अवगत कराने और विचारधारा के प्रसार को नवीन ऊर्जा प्रदान करने में मुख्य भूमिका निभाता है। कुमारी सैलजा सोमवार को पृथला में आयोजित कांग्रेस संगठन के प्रशिक्षण शिविर में शिविरार्थियों को संबोधित कर रहीं थी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि संगठन की शक्ति का ताजा उदाहरण किसान आंदोलन है। जहां किसानों ने पूर्ण अहिंसक आंदोलन को सत्याग्रह के माध्यम से सत्ताग्रहियों के अहंकार को तोड़कर विजय प्राप्त की। इसलिए एकता ही शक्ति है, जो हमें प्रशिक्षण शिविरों में सीखने मिलती है। इस प्रशिक्षण शिविर में फरीदाबाद लोकसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं संगठन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का संयोजन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश तंवर ने किया।
राकेश तंवर ने बताया कि कांग्रेस संगठन के प्रशिक्षण के एक दिवसीय, दो दिवसीय और 3 दिवसीय कार्यक्रम इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी द्वारा समस्त भारत में निर्धारित किए गए हैं, जिसके लिए सभी पीसीसी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कर रही हैं। इन्हीं निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में पूरे हरियाणा प्रदेश में लगातार प्रशिक्षण शिविर लगाने की योजना तैयार की जा रही है और जल्द ही निकट भविष्य में ऐसे शिविर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इन शिविरों में प्रदेश एवं देश के अनुभवी नेता अपने अनुभव एवं राजनैतिक विषय वस्तु पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इन शिविरों में कांग्रेस की मूल विचारधारा से परिचय करवाना प्राथमिकता है, ताकि समय के बदलते स्वरूप में भी विचारधारा के प्रति एकरूपता बनाई रखी जा सके। इस अवसर पर कांग्रेस नेता योगेश गौड़ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें