फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अवैध संबंधों के विरोध में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। गांव उटावड़ में पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर अरफिना की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने अरफिना के भाई गांव एलवादी थाना जुरहेड़ा जिला भरतपुर निवासी हमीद के बयान पर आपराधिक षड्यंत्र कर हत्या करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरफिना का पति जाकिर, उसकी प्रेमिका नर्स शमा सहित आठ आरोपी हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हमीद ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2010 में उटावड निवासी जाकिर के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र थे। जाकिर ने बिसरू निवासी शमा को अपने क्लीनिक पर नर्स के रूप में रख लिया। आरोप है कि जाकिर के नर्स शमा के साथ अवैध संबंध थे। अरफिना ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर जाकिर एवं उसके परिवार के सदस्य उसके साथ मारपीट करने लगे। इस संबंध में कई बार पंचायत में जाकिर को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना। 10 सितंबर को वह उटावड़ में अरफिना की ससुराल में आया था। वहां पर पति जाकिर, परिवारजन रुकमू, रहीश, रशीद, दीनू ,रहिसन, जमशीदा एवं नर्स शमा निवासी बिसरू मिले। हमीद ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसको भगा दिया। शनिवार को उनके बड़े भाई के मोबाइल पर संदेश पहुंचा कि उसकी बहन की मौत हो गई। इसे सुनकर वे तुरंत उटावड़ आए। उनकी बहन की लाश रस्सी से लटकी हुई मिली।
पुलिस अधिकारी इकबाल ने बताया कि आठों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बहन के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें