फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महिला ने ससुराल वालों पर लगाया यौन उत्पीड़न और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर दुष्कर्म व पति पर गर्भपात का आरोप, कोर्ट के आदेश पर पांच महीने बाद हुआ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

तावडू। सदर थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ससुराल पक्ष की ओर से महिला के साथ मारपीट और यौन उत्पीड़न मामले में शिकायत के करीब पांच महीने बाद केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

पीड़िता के मुताबिक बीते साल मार्च माह में मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक उसकी शादी इमाम नगर थाना नगीना के रहने वाले साहिब हुसैन से हुई थी। ससुराल के लोगों ने शादी से पहले पति को एमबीबीएस चिकित्सक बताया था, लेकिन ससुराल जाने पर पता चला कि पति एमबीबीएस चिकित्सक नहीं है, बल्कि नर्सिंग स्टाफ में एक अस्पताल में कार्यरत है। इस तरह से उनसे धोखाधड़ी हुई। इस बात का एतराज जताने पर पति ने मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि देवर शुरू से ही गलत नजर रखता था। बीते साल जुलाई माह में जब घर पर अकेली थी तो देवर ने जबरन मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पति समेत ससुराल वालों के सामने पीड़ा रखी तो सभी ने मारपीट और डरा धमकाकर उन्हें ही शांत करा दिया। पीड़िता का दावा है कि पति ने भी अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर प्रताड़ित किया। साथ ही जबरन गर्भपात भी कराया। ससुराल में हो रही प्रताड़ना की सूचना परिजनों को दी। पंचायती स्तर पर समाधान करने का प्रयास हुआ, लेकिन ससुराल के लोगों ने बात मानने से इनकार कर दिया। बीते साल अगस्त माह में देवर ने फिर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के मुताबिक बीते फरवरी माह में उन्होंने नूंह महिला थाने में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता की शिकायत के करीब पांच महीने बाद कोर्ट के आदेश पर सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी साहिब हुसैन, आकिब, मतीन, शकील,और समीना निवासी इमाम नगर थाना नगीना के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इस मामले महिला जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक कुकी ने कहा कि इस बारे में वह फिलहाल कुछ भी बताने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें