फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में यूपी सरकार के खिलाफ लेंगे कड़े निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। उत्तर प्रदेश के दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा अनावरण शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाने को लेकर बृहस्पतिवार को गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर धर्मशाला में पंचायत का आयोजन हुआ। गुर्जर कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित पंचायत में क्षेत्र के दर्जनों को गांवों की सरदारी ने हिस्सा लिया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने किया, संचालन कर्मचारी नेता श्रीपाल सिंह भाटी ने किया। पंचायत में राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के पदाधिकारी रविंद्र भाटी व प्रदीप भाटी ने पहुंच कर 31 अक्टूबर को मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी गौतमबुद्ध नगर में आयोजित गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

पंचायत में बैसलात के बड़े गांव बड़ौली, कारना, बहरौला, सैलोटी, रायदासका, बेला, रहीमपुर, बिछपुरी, कौराली, फुलवाड़ी, लुलवाड़ी, तुमसरा, रणसीका, असावटा, कुसलीपुर, अतरचटा, रहराना, निबोट, अमरौली, भवाना, लालगढ़, टीकरी गुर्जर, अच्छेजा, कुशक सहित अन्य गांवों की सरदारी ने हिस्सा लिया। पंचायत को संबोधित करते हुए नोएडा से आए एडवोकेट रविंद्र भाटी ने कहा कि दादरी में साजिश के तहत और राजनेताओं के इशारे पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति अनावरण के समय शिलापट से गुर्जर शब्द हटाया गया। जिसका विरोध गुर्जर समाज के लोगों ने उसी समय किया और लगातार गुर्जर समाज पंचायतें कर इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने के इस प्रकरण को लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के गुर्जरों में गुस्सा है। प्रदीप भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुर्जर समाज के साथ धोखा किया है। वर्षों में देश में काफी संस्थाएं गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के नाम से चल रही है। दादरी में उनकी प्रतिमा के अनावरण पर पहले नाम लिखा गया। उसके बाद एक अन्य समाज के दबाव में नाम को हटाना निदंनीय है। इससे गुर्जर समाज के सम्मान को ठेस पहुंची है। मुख्यमंत्री योगी को समाज से माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सरकार के खिलाफ कड़े निर्णय लेगा। इसी कड़ी में 31 अक्टूबर को महापंचायत आयोजित की गई है।
पंचायत में पूर्व विधायक सुभाष चौधरी ने लोगों से आह्वान किया कि दादरी में आयोजित गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। पंचायत में पूरे देश से समाज से लोगों को निमंत्रण दिया गया है। महापंचायत में जो भी निर्णय होंगे, उनकी जिम्मेवारी उत्तर प्रदेश सरकारी को होगी। इस दौरान गुर्जर कल्याण परिषद के अध्यक्ष पवन भड़ाना ने पंचायत में पहुंचे लोगों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

पंचायत में रामचंद पूर्व सरपंच, हरकिशन, खड़क सिंह, अतर सिंह, ज्ञानचंद तवर, प्रमोद मावी, दयानंद नागर, जोगेंद्र भड़ाना, तेजराम, जोगेंद्र छाबड़ी, कैप्टन बिजेंद्र पोसवाल, साहबराम, मयंक चौधरी, नन्नू बैंसला, सोनू गुर्जर बहरौला, सतपाल बैंसला लुलवाड़ी सहित अन्य विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें