फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: उधार दी रकम वापस मांगी तो किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- फायरिंग कर जान से मारने की किया प्रयास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बहन की गोद भराई के लिए दी उधार दी रकम वापस मांगी तो भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक को जमकर पीटा और मोबाइल फोन लूट लिया। युवक का भाई बचाने गया तो उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। आरोपियों ने आगे से रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजयपाल के अनुसार गांव काशीपुर निवासी प्रवीण ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई राहुल पलंबर का कार्य करते हैं। छोटे भाई ने मेहनत कर कुछ रुपये जमा किए थे। राहुल के दोस्त सतवीर ने उससे 50 हजार रुपये उधार ले लिए। आगामी 18 फरवरी को बहन की गोद भराई के लिए रुपयों की जरूरत पड़ने पर राहुल ने सतबीर से रुपये वापस मांगे, परंतु सतवीर ने रुपये नहीं दिए। बार-बार तकाजा करने पर सतबीर ने सौरभ को भेजकर अपने घर बुलाया और कहा कि आज तेरा हिसाब कर देंगे। राहुल सौरभ के साथ जाने लगा तो रास्ते में सतवीर के साथ शिवदयाल, गोरव, अभिषेक, पवन, सुनीता उर्फ धोरी ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया और अपने के अंदर खींचने लगे। उसे सूचना मिली तो वह दो लोगों के साथ राहुल को बचाने पहुंचा, परंतु सतवीर ने अपने हाथ में लिए देसी कट्टा से उन पर सीधा फायर कर दिया। उन्होंने नीचे झुक कर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए आगे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। शिकायत में कहा गया कि आरोपी अपराधी किस्म के हैं, उन्होंने पहले भी उनके पिता के पैर तोड़ दिए थे, जिसका आपसी समझौता हो गया था। अब उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें