फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रामलीला के मंच पर फिल्मी गाने पर फूहड़ नृत्य, मचा हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध -

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय बजरंग दल ने आयोजकों को लगाई फटकार
विज्ञापन

-बजने लगीं सीटियांं, आगे इस तरह से अश्लील कार्यक्रम कर संस्कृति को नुकसान पहुंचाने पर पुलिस कार्रवाई कराने की दी चेतावनी
-आयोजकों ने मांगी माफी, बोले गलती से ऐसा हुआ, आगे से ऐसा नहीं होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जवाहर नगर कैंप में चल रही रामलीला के दौरान मंच पर एक महिला कलाकार ने फिल्मी गाने पर फूहड़ नृत्य किया तो हंगामा मच गया। हिंदू संगठनों ने इस पर विरोध जताया और भविष्य में ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। संगठनों ने रामलीला कमेटी के आयोजकों को जमकर फटकार भी लगाई, साथ ही उपायुक्त से भी शिकायत की गई है। वहीं फिल्मी गाने पर फूहड़ नृत्य करती महिला कलाकार के साथ रामलीला के पात्रों द्वारा नृत्य करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
जवाहर नगर कैंप में हर वर्ष की भांति इस बार भी सनातन धर्म मंदिर में रामलीला का मंचन हो रहा है। सोमवार देर रात जब रामलीला का मंचन चल रहा था, उसी समय एक महिला कलाकार घूंघट ओढ़कर मंच पर आ गई तथा रावण व विभीषण के बीच चल रहे संवाद को रोककर फिल्मी गाने छत पर सोया था बहनोई पर फूहड़ नृत्य करना शुरू कर दिया। इस गाने पर नृत्य के शुरू होते ही रामलीला देख रहे युवाओं ने सीटी बजानी शुरू कर दी। नृत्य शुरू होते ही रामलीला मंचन के दौरान संवाद में खोए कलाकारों ने भी मंच पर महिला कलाकार के साथ फूहड़ नृत्य करना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना लोगों ने वीडियो में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने रामलीला कमेटी के आयोजकों को धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय प्रभारी मुनीष भारद्वाज ने कमेटी के अध्यक्ष सन्नी मदान को फोन पर खूब फटकार लगाई तथा चेतावनी दी कि यदि अब रामलीला मंचन के दौरान मंच पर इस तरह का फूहड़ नृत्य व कोई भी अश्लील कार्यक्रम हुआ तो रामलीला बंद करा दी जाएगी। वहीं अन्य हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों सतीश कौशिश, सतवीर पटेल, महेंद्र शर्मा, ईश्वर चंद, महेश भारद्वाज वकील, निशांत शर्मा एडवोकेट, पवन कौशिक तथा तरुण कुमार ने भी इस तरह के कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए आयोजकों को चेतावनी दी कि फूहड़ नृत्य मंच पर कराकर संस्कृति को खराब करने की कोशिश करने पर खामियाजा भुगतने को तैयार रहें।

राष्ट्रीय बजरंग दल के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीष भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराने के साथ-साथ अदालत का सहारा लेकर आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस तरह का आयोजन सनातन धर्म को अपमानित करता है और हमारी धार्मिक सांस्कृतिक विरासत को भी समाप्त करने का जाने-अनजाने में प्रयास है।
विज्ञापन




वहीं हिंंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए आयोजकों ने फूहड़ नृत्य कराने के लिए माफी मांगी है। रामलीला कमेटी के प्रधान सन्नी मदान ने हिंदू संगठनों से माफी मांगते हुए आगे इस तरह का कोई कार्यक्रम न करने का आश्वासन दिया है। मदान का कहना है कि आगे से ऐसी गलती नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें