फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायदासका के मुख्य रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
गांव रायदासका के मुख्य रास्ते में जलभराव। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव रायदासका के मुख्य रास्ते में जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते की हालत इतनी खराब है कि पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। रास्ते पर ही देवी माता का मंदिर है। कीचड़ होने के कारण लोग मंदिर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे उनकी आस्था भी प्रभावित हो रही है। रास्ते की यह हालत पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जलभराव का कारण पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होना बताया जा रहा है। घरों का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव रायदासका में बाता की तरफ जाने वाली सड़क की ओर फिरनी से मुख्य रास्ते पर पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। रास्ते के साथ बनी नाली अवरुद्ध हो गई है, जिससे गांव का गंदा पानी रास्ते में भरा रहता है। बारिश होते ही हालात और ज्यादा बदतर हो जाते हैं। गंदे जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे लोगों को वायरल और मलेरिया जैसी बीमारियों के शिकार होने का डर सताने लगा है। इसी रास्ते पर देवी माता का मंदिर है, जिस पर महिलाएं और बच्चे प्रतिदिन जाते हैं। लेकिन, जलभराव होने के कारण महिलाओं को मंदिर जाने में बेहद परेशानी होती है। महिलाओं को गंदे पानी से होकर मंदिर जाना पड़ता है। नवरात्र शुरू होने ही वाले हैं। नवरात्र में मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना होती है तथा महिलाएं मंदिर में देवी मां के दर्शन कर अपना व्रत संपन्न करती हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
----
गांव के मुख्य गली में जलभराव को लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। मामले की शिकायत जल्द ही सीएम विंडो पर की जाएगी।
विज्ञापन

- सोनू, रायदासका
----
जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा है। प्रशासन को पानी निकासी का उचित प्रबंध कर समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

- डालचंद बाबू, रायदासका
----
संबंधित बीडीपीओ को मौके पर भेजकर मामले की जानकारी लूंगा। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - शमशेर सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें