फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, उपायुक्त से मिला भिडूकी गांव का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
पलवल में उपायुक्त से मिलने जाते भिडूकी गांव के लोग - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। गांव भिडूकी से बांसवा तक बनाई जा रही सड़क निर्माण में धांधली और कुछ किसानों द्वारा ठेकेदार से मिलीभगत कर सड़क को खेतों में मिलाने के संबंध में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त कृष्ण कुमार से मिला। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले में जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त से मिलने पहुंचे भिडूकी गांव के लोगों का कहना था कि भिडूकी से बांसवा तक की 33 फिट सड़क को बनाने का काम चल रहा है, लेकिन अधिकारी और ठेकेदार मिलकर उस सड़क को मात्र 18 फिट चौड़ी बना रहे हैं तथा दोनों तरफ करीब फिट कच्ची सड़क छोड़ रहे हैं। जबकि बांसवा के निकट ठेकेदार द्वारा कुछ किसानों से मिलीभगत कर मोटी रकम खाने के बाद एक तरफ रास्ते को दो फिट छोड़ा है तथा दूसरी तरफ 13 से 14 फिट कच्चा छोड़ दिया है। उस रास्ते को कुछ किसानों ने फिर जोतने के बाद अपने खेतों में मिला लिया है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस संदर्भ में अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपायुक्त से इस बनाए जा रहे रास्ते के मामले की जांच कराने की मांग की। उपायुक्त से मिलने वाले लोगों में मास्टर नेतराम, खिल्लन, भूदेव शर्मा, कलुआ नंबरदार, टीकाराम, वेदराम पंडित विशेष रूप से मौजूद थे। उपायुक्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में जांच कराई जाएगी और कोई भी गलत काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें