फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट न होने से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। उपमंडल की पांच लाख की जनसंख्या वाले हथीन नागरिक अस्पताल में सरकार ने अल्ट्रासाउंड मशीन तो उपलब्ध करा दी, परंतु रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करना भूल गई। इस कारण अल्ट्रासाउंड मशीन का सदुपयोग नही हो पा रहा है। आज भी अल्ट्रासाउंड मशीन ताले के अंदर बंद पड़ी है। इलाके की महिलाओं विशेषकर गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का भी लाभ नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

हथीन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच साल में कई बार घोषणा की गई कि अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। कई बार मशीन संचालन के लिए उद्घाटन भी हुए। परंतु मशीन कभी नही चली। अंतिम बार 12 मार्च 2020 को क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रवीण डागर एवं सीएमओ ब्रह्मदीप ने खुद स्वास्थ्य केंद्र पर आकर उद्घाटन किया, लेकिन अल्ट्रा साउंड किसी भी मरीज का नही हुआ। मशीन बंद कमरे में ही शोभा बढ़ा रही है। जब भी कोई मरीज आता है उसे बाहर से ही अल्ट्रा साउंड कराकर लाना पड़ता है।
मशीन चलाने की व्यवस्था नहीं
स्वास्थ्य केंद्र में सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती ही नही की है। इस कारण मशीन चलाने की व्यवस्था ही नही हो पाई है। मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगे दरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ भी इस कारण गर्भवती महिलाओं को नही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रा साउंड मशीन चालू कराने एवं रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग को लेकर मैंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि अल्ट्रा साउंड न होने से गरीबों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अविलंब उचित एवं स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
-विकास आर्य, युवा समाजसेवी
इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से संपर्क साध कर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है। शीघ्र ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की उम्मीद है।
-सूरज पांडेय
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट तैनाती की मांग उच्च स्तर पर की गई है शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि निजी मेडिकल महिला अफसर से भी सेवाएं देने को कहा गया था परंतु कोई भी महिला डॉक्टर तैयार नही हो पाई। अब सरकार की तरफ से ही नियुक्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें