फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: लूट, डकैती व हत्या के प्रयास के 13 मामलों में वांछित दो बदमाश काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक बदमाश पर राजस्थान पुलिस ने रखा है एक हजार का इनाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। अपराध जांच शाखा होडल ने राजस्थान पुलिस के इनामी बदमाश सहित दो बदमाशों को अवैध हथियार सहित काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, गोकशी व हत्या के प्रयास के 13 मुकदमे दर्ज मिले हैं। एक मामले में राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। होडल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होडल थाना प्रभारी उमर मोहम्मद के अनुसार सीआईए में तैनात हवलदार संदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह टीम सहित गश्त कर रहा था। उसी दौरान सूचना मिली कि दो युवक जिनके पास अवैध हथियार हैं, जो हसनपुर चौक पर किसी सवारी के इंतजार में खड़े हुए हैं। सूचना पर टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पता गुराकसर गांव निवासी सलमू व दूसरे ने मोहरू का नंगला गांव निवासी अलाउद्दीन बताए। पुलिस ने सलमू से एक देसी कट्टा व अलाउद्दीन से दो कारतूस बरामद किए। दोनों के खिलाफ होडल थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीआईए प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों का जब आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि आरोपियों के खिलाफ राजस्थान के राजगढ़, जयसिंह पुर, जयपुर, सोहना व पलवल के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी, गोकशी व हत्या के प्रयास सहित अन्य 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से राजगढ़ थाना में दर्ज लूट के मामले में आरोपी अलाउद्दीन की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। सीआईए ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। राजस्थान पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें