फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया और डेंगू के मामले बढ़ने से व्यापारियों में भी डर

विज्ञापन
बाजार में जलभराव - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिले में लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीजों को देखते हुए व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से बाजारों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने तथा बारिश से जलभराव होने पर तुरंत पानी निकासी के इंतजाम कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि बाजारों में मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग कराई जाए। पिछले कुछ दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इस कारण बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। बाजारों में सड़क पर पानी भर गया तथा नालियां जाम पड़ी हैं। नालियों में मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में व्यापारी अब दुकानों पर बैठने में भी डर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। पिछले काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। इनमें मच्छर इतने अधिक हो गए हैं कि दुकानों पर बैठे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी काटते रहते हैं। दिन में भी दुकानदार मच्छरों से राहत पाने को तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
-----
हल्की सी बारिश से बाजारों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इस कारण नालियों और बाजारों मे पानी जमा होने से मच्छर पनपते रहते हैं। व्यापारियों का दुकानों पर बैठना मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

- प्रवीण गर्ग, प्रदश संगठन मंत्री हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
-------
जिले में लगातार मलेरिया व डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में बाजारों में सफाई के साथ-साथ फॉगिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। नालियों की सफाई कराई जाए तथा उनमें दवा का छिड़काव किया जाए, ताकि मच्छर न हो। दुकानों पर बैठना मुश्किल हो गया है।
- विनोद जैन, जिलाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
-------
शहर के बाजारों और नालियों में जल्द सफाई कराई जाएगी। मलेरिया विभाग को भी लिखा जाएगा कि बाजारों में फॉगिंग कराई जाए तथा नालियों में दवा का छिड़काव किया जाए। - मनोज यादव, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें