फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास में ग्राम पंचायतों की हो सक्रिय भागीदारी

Sat, 14 May 2016 04:34 PM IST
palwal
विज्ञापन
कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले के सभी खंडों के सरपंचों की तीन दिवसीय कार्यशाला में सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। समापन के अवसर पर एडीसी राजेश जोगपाल ने सरपंचों से कहा कि वह विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


कार्यशाला मनरेगा, इन्दिरा आवास योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)के कार्यान्वयन को लेकर आयोजित की गई। इसमें सरपंचों के साथ-साथ संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवों और संबंधित परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में योजनाओं की विस्तृत जानकारियों के अतिरिक्त क्रियान्वयन के बारे में सरपंचों को व्यवहारिक उपयोगी जानकारियां भी दी गईं। 

एडीसी जोगपाल ने ग्राम पंचायतों को समय-समय पर प्रशिक्षित किए जाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय-समय पर प्रशिक्षण से योजनाओं का कार्यान्वयन सही रूप में होता है और योजनाएं सफल होने से उनका लाभ भी मिलता है। कार्यशाला में बुधवार को पलवल व पृथला खंड के सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होडल व हसनपुर खंडों के सरपंचों को योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को हथीन खंड के सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के अभियंताओं व कनिष्ठ अभियंताओं ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन

                       
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें