पलवल। परीक्षा में अंक बढ़ाने का झांसा देकर एक निजी स्कूल के शिक्षक ने 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। शिक्षक ने पीड़िता छात्रा के अश्लील फोटो ले लिए और उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी अध्यापक से परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। कैंप थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर नामजद शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
जांच अधिकारी एएसआई रेणु के अनुसार, छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एलकेजी से 12वीं कक्षा तक पलवल के एक निजी स्कूल में पढ़ी है। पीड़िता जब आठवीं कक्षा में थी तो उस स्कूल में जगदीश पीटीआई थे और पीटी करवाते समय इधर-उधर हाथ लगाते थे। अध्यापक की हरकतों को पीड़िता समझ नहीं पाई। जब पीड़िता 10वीं कक्षा में आई तो उस समय पीटीआई जगदीश स्कूल छोड़कर चले गए, लेकिन फोन पर बात करने लगे। फोन पर बात करते समय अध्यापक जगदीश परीक्षा में अंक बढ़वाने और स्कॉलरशिप दिलाने की बात कहकर बाहर ले गया। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालात में दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो लिए। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर अध्यापक जगदीश बार-बार बुलाकर दुष्कर्म करता था। एक दिन अध्यापक जगदीश ने होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी अध्यापक ने जान से मारने की धमकी दी और अश्लील फोटो अपने भाई संजय के पास भेज दी। आरोपी अध्यापक का भाई संजय फोन करके पीड़िता के पिता को परेशान कर रहा था। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी।
चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, दो पर केस
पलवल। खेतों में मवेशियों का चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला के विरोध करने पर मारपीट और कान से सोने के कुंडल लूट लिए। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुआ है। संवाद