फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चालक पर किए चाकू से वार, 72 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में घरेलू गैस की डिलीवरी करने जा रहे गाड़ी चालक शमशाबाद निवासी यशपाल के साथ मारपीट और लूटपाट की गई। दो बाइक पर आए छह-सात बदमाशों ने चालक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया तथा तमंचे से फायर भी किया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपी चालक से 72,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच नामजद सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किठवाड़ी चौकी प्रभारी के अनुसार, यशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह आयुष्मान एचपी गैस सर्विस की गाड़ी पर बतौर चालक कार्यरत है। शनिवार को करीब 10.30 बजे वह गैस सिलिंडर देने के लिए जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई कुलदीप भी था। एक निजी स्कूल के पास दो बाइक पर सवार होकर आए पुरुषोत्तम, गौरव, रोकी, राकेश, विजय व दो अन्य ने गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद गोली चला दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उससे 72,500 रुपये लूट लिए और जबरन उसे बाइक पर बिठाने लगे। शोर मचाने पर उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें