फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: रफ्तार का कहर... चार सड़क हादसे, दो युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज, आल्हापुर फ्लाईओवर, रतीपुर और खेड़ली ब्राह्मण गांव के पास हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले में बीते दिनों रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां अलग-अलग क्षेत्रों में हुए चार भीषण सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दुर्घटनाएं अलीगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज, आल्हापुर फ्लाईओवर, रतीपुर और खेड़ली ब्राह्मण गांव में हुईं। हादसों का मुख्य कारण अज्ञात ऑटो, अचानक ब्रेक मारने वाला ट्रैक्टर और तेज रफ्तार बाइक (स्कूटी व बुलेट) की टक्कर रही। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान नदीम और संजय के रूप में हुई है।

ऑटो चालक ने मारी टक्कर, मौत
अलीगढ़ रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास 21 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उत्तर प्रदेश के अमरोहा के निजामपुर गर्बी निवासी नदीम (26) अपने दोस्त प्रेम के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात ऑटो चालक ने उसे सामने से टक्कर मार दी। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान0 नदीम की मौत हो गई।
विज्ञापन

-
ड्यूटी से लौट रहे थे युवक, ट्रक से टकराई बाइक



आल्हापुर फ्लाईओवर के पास दिल्ली के रहने वाले रवि और उसका दोस्त संजय ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि घायल हो गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। भवन कुंड चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्कूटी ने मारी टक्कर, एक घायल


सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव रतीपुर में बाइक से लौट रहे दो युवकों को स्कूटी सवार चालक ने टक्कर मार दी। मामला रजपुरा गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में राजपुरा गांव के रहने वाले दयाचंद ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा अशोक और भतीजा विवेक बाइक से आ रहे थे। गांव उटावड़ के रहने वाले कबीर ने स्कूटी से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

-
बुलेट सवार ने मारी टक्कर, दो घायल
हथीन थाना क्षेत्र में खेड़ली ब्राह्मण गांव में भी तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। खेड़ली ब्राह्मण के रहने वाले रूपेश और प्रियांशु सड़क पर घूम रहे थे, तभी एक बुलेट बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें