पलवल। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल ने युवक को 22.41 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि आरोपी की पहचान सुंदर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने भी साल 2025 के 6.43 ग्राम स्मैक तस्करी के सोर्स आरोपी नगला रेलवे रोड होडल निवासी राजू उर्फ चुटिया को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी मामले में 18 अगस्त 2025 को आरोपी दीपक निवासी नगला रेलवे रोड होडल को 6.43 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया था। संवाद