फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की झमाझम बारिश से शहर हुआ जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। एक ओर जहां बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है, वहीं रविवार सुबह लगभग एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद पूरा शहर जलमग्न हो गया। अधिकांश कालोनियों, पट्टियों और बाजारों में पानी भर गया। ऐसे में प्रशासन के पानी निकासी के सभी दावे भी फेल हो गए और लोगों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में कई दुकानों के अंदर बरसाती पानी प्रवेश कर गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। एसडीएम वकील अहमद द्वारा पिछले सप्ताह ही जन स्वास्थ विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। जिन जगहों पर जलभराव की समस्या होती है, वहां का दौरा करने को कहा, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस मामले में गंभीरता नहीं बरती। जिसका परिणाम यह रहा कि शहर की जनता को रविवार को एक बार फिर से बरसाती पानी की मार झेलने को मजबूर होना पड़ा। श्
कॉलोनियों और रास्तों पर चलना मुश्किल
शहर के गांधी चौक, ताली मंडी, पुरानी अनाज मंडी, जीटी रोड, राजीव गांधी चौक, गर्ल स्कूल रोड, आदर्श कॉलोनी, सर्विस रोड, अग्रवाल कॉलोनी, वेयर हाउस मार्ग, सब्जी मंडी, हसनपुर चौक से चरण सिंह मार्ग, पुन्हाना चौक, पावर हाउस के समीप, अंधुवा पट्टी, बालाजी मंदिर के पास सहित शहर के कई अन्य वार्डों के रास्ते पानी से लबालब हो गए। बरसात के कारण पुरानी नगर पालिका के सामने तो कई फुट बरसाती पानी भर गया, जिसके कारण जहां दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं दुपहिया व तिपहिया वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यहां से निकलते समय बरसात का पानी बाइकों के इंजनों के अंदर चले जाने के कारण बंद हो गए।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि विभागों द्वारा पानी निकासी के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। इतनी राशी आखिर कहां जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें